Friday, October 29, 2010

श्रीराम जन्मभूमि.......


अयोध्या का बहुप्रतीक्षित फैसला आज
नई दिल्ली। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ श्रीराम जन्मभूमि के स्वामित्व विवाद मामले का बहुप्रतीक्षित फैसला आज 3.30 बजे सुनाएगी। फैसले के मद्देनजर लखनऊ व अयोध्या सहित देश भर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। संभावना है कि यह फैसला चाढ़े चार बजे तक आ जाएगा।


यह फैसला उच्च न्यायालय की त्रि-सदस्यीय विशेष पूर्ण पीठ सुनाएगी। इस पीठ में न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस.यू. खान, न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल और न्यायमूर्ति धर्मवीर शर्मा शामिल हैं। इस विशेष पीठ में शामिल न्यायमूर्ति धर्मवीर शर्मा के लिए खास बात यह है कि वह आज फैसला सुनाने के बाद कल यानी 1 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। यह उनके जीवन का शायद अंतिम अदालती फैसला साबित हो।


देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग नजरे लगाए हुए हैं कि इस मामले में 60 वर्षों बाद आने वाला फैसला आखिर क्या होगा ? लोग यह जानने को इच्छुक हैं कि इस विवादित जमीन पर मालिकाना हक किसका है ? इसका सभी लोग बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं। सभी को 3.30 बजे का इन्तजार है, जब न्यायालय की कार्यवाही शुरू होगी।


न्यायालय को मुख्य रूप से 4 बिंदुओं को संज्ञान में लेकर फैसला सुनाना है। पहला- विवादित भूमि पर मालिकाना हक किसका है ? दूसरा- श्रीराम जन्मभूमि वही है या नहीं ? तीसरा- क्या वर्ष 1528 में मंदिर तोड़कर बाबरी मस्जिद का निर्माण हुआ था ? चौथा- और यदि ऐसा है तो यह इस्लाम के खिलाफ है या नहीं ?

No comments:

Post a Comment