Friday, October 29, 2010

अयोध्या फैसले पर विदेशी मीडिया...


अयोध्या फैसले पर विदेशी मीडिया में रही भ्रम की स्थिति
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में श्रीराम जन्मभूमि के मालिकाना हक संबंधी अदालती फैसले पर मुस्लिम संगठनों ने विरोध जताया। विरोध-प्रदर्शन के दौरान मुल्तान और हैदराबाद में भारतीय नेताओं के पुतले भी जलाए गए।


पाकिस्तान के धार्मिक मुस्लिम संगठनों ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्णय की आलोचना की है। मुस्लिम संगठनों के नेताओं ने आरोप लगाया कि 60 साल बाद आया यह फैसला पूरी तरह राजनीतिक दबाव में लिया गया है। धार्मिक मामलों के मंत्री सईद काजमी ने दावा किया कि यह फैसला पक्षपातपूर्ण है।


वहीं पाकिस्तान सहित अन्य देशों में भी प्रकाशित समाचार पत्रों में भ्रम की स्थिति बनी रही। इस्लामाबाद से प्रकाशित ‘डान’ समेत अन्य समाचार पत्रों ने अयोध्या से जुड़े समाचारों को ‘विवादित स्थल बंटा’ शीर्षक के साथ छापा है। हालांकि, ब्रिटेन के दो प्रमुख समाचार पत्र ‘द गार्जियन’ और ‘द टेलीग्राफ’ ने अयोध्या से संबंधित समाचार के मद्देनजर उत्पन्न संशय की स्थिति को स्वीकार किया है।

No comments:

Post a Comment